जयपुर , अक्टूबर 16 -- राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) की टीम ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा आयोजित 'नेशनल सीबीआरएन कम्पटीशन-2026' के द्वितीय स्तर (रीजनल लेवल) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

एसडीआरएफ राजस्थान के कमाण्डेन्ट रेवन्त दान ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर तक पांचवीं बटालियन एनडीआरएफ, पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गुजरात की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में एसडीआरएफ राजस्थान के अतिरिक्त गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की एसडीआरएफ टीमों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु (सीबीआरएन) आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आपदा मोचन बलों की तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित