देहरादून , फरवरी 16 -- उत्तराखंड राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने सोमवार को हरिद्वार में जवानों को बीते 11 फरवरी नगर निगम घाट, रुड़की में एक आईआईटी के छात्र के गंगा नदी में डूबने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), एसडीआरएफ और जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे तलाशी (रेस्क्यू) अभियान की मौके पर जाकर समीक्षा की।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं सर्चिंग में लगी सभी टीमों को अभियान में और अधिक तेजी, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही संभावित स्थानों की पुनः गहन सर्चिंग, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित