शिलांग , अक्टूबर 14 -- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों हेतु अंब्रेला पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की दूसरी और अंतिम किस्त के रूप में 104.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
इस राशि से राज्यभर के 96,801 छात्रों को लाभ मिलेगा। श्री संगमा ने सेंट एंथनी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री लखमेन रिम्बुई, कला और संस्कृति मंत्री सनबोर शुल्लाई और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में यह छात्रवृत्ति जारी की।
श्री संगमा ने संस्थान में जैव-प्रौद्योगिकी विभाग और बायो-इंफॉर्मेटिक्स प्रयोगशाला के नये सिरे से तैयार किए गए पोस्ट-ग्रेजुएट (पीजी) ब्लॉक, परिसर की बेहतर सुविधाओं, आरयूएसए 2.0 उपकरणों और मुख्यमंत्री कौशल योजना के तहत बनी कंप्यूटर प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति जारी करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की उम्मीदों पर खरी उतरने और उनकी कुछ ज़रूरतों व आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रही है। श्री संगमा ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे इस छात्रवृत्ति का इस्तेमाल ज़िम्मेदारी और सकारात्मक तरीके से अपनी शिक्षा, सीखने के संसाधनों और व्यक्तिगत विकास के लिए करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित