नयी दिल्ली , मार्च 09 -- दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (डीएसजेए) द्वारा 13 से 16 मार्च के बीच आयोजित स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) के नेशनल कन्वेंशन 2026 का देश की अग्रणी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प टाइटल स्पॉन्सर बना है।

दो दशकों से अधिक समय बाद स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) का नेशनल कन्वेंशन राजधानी दिल्ली में पहले से कहीं ज्यादा भव्य और प्रभावशाली रूप में लौट रहा है। इसे हीरो मोटोकॉर्प ने टाइटल स्पॉन्सर के रूप में समर्थनडीएसजेए को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन का भी मजबूत सहयोग प्राप्त हुआ है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सार्थक पेशेवर संवाद के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक खेल गतिविधियां और व्यापक नेटवर्किंग अवसर भी होंगे। कार्यक्रम में शीर्ष प्रशासकों और ओलंपिक सितारों की उपस्थिति वाला ग्रैंड स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, जेके बोस इंटर-जोनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, एसी बाली टेबल टेनिस टूर्नामेंट, तथा परिवार और युवाओं के लिए मॉडर्न पाइथियन गेम्स, रेड बुल गेमिंग स्टेशन जैसी बहुआयामी गतिविधियां और पुरस्कार वितरण समारोह शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त बास्केटबॉल, फुटसल और गोल्फ पटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

हीरो मोटोकॉर्प के एक्जीक्यूटिव उपाध्यक्ष , ग्लोबल बिजनेस एंड प्रोडक्ट प्लानिंग संजय भान ने कहा, "हीरो मोटोकॉर्प में विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना हमारी यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहा है और हम इसके लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में, इस वर्ष स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के गोल्डन जुबली समारोह का टाइटल स्पॉन्सर बनकर हमें बेहद खुशी हो रही है। यह महत्वपूर्ण अवसर न केवल खिलाड़ियों का समर्थन करने का है, बल्कि उस पत्रकार बिरादरी का सम्मान करने का भी है जो भारत की खेल यात्रा को दर्ज करती है, खिलाड़ियों की कहानियों को सामने लाती है और खेल उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाकर पूरे खेल पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने में योगदान देती है।"हीरो मोटोकॉर्प के अलावा 23 प्रभावशाली संस्थाएं इस कन्वेंशन के लिए डीएसजेए के साथ साझेदार बनी हैं। इनमें टीसीएम स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, पंजाब किंग्स, रेड बुल, दिल्ली कैपिटल्स, डीडीसीए, जिंदल स्टील, राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, स्वयम्, आरपीएल, पीईएफआई, एसजी स्पोर्ट्स, वर्ड्सवर्क कम्युनिकेशंस कंसल्टिंग, मॉडर्न पाइथियन गेम्स, जेके टायर, डीडीए, आर्टस्मिथ कॉन्सेप्ट्स एंड विजन, एडिमेजेस, आभा वॉटर, वीआईडीए और ईएसजीएफ शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित