बीजापुर , अप्रैल 16 -- 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ की अंडर-14 बालक एवं बालिका सॉफ्टबॉल टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। प्रतियोगिता 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक वर्ग में साहिल निषाद, अभील मिच्चा, दिव्यांशु पोयम, अनिकेत तेलम और बचालु कवासी का चयन हुआ है, जबकि बालिका वर्ग में अनुराधा कोवासी और अनुसूर्या यालम टीम का हिस्सा हैं।

खिलाड़ियों के चयन पर कलेक्टर संबित मिश्रा और खेल प्रभारी उत्तम पंचारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित