सुपौल , मई 30 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 45वीं वाहिनी ने भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी के दौरान प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व की प्रतीत होने वाली मूर्तियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी ने 30 मई को सीमा चौकी कुनौली के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी, प्रतिबंधित वस्तुओं के आवागमन तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कुनौली के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष जांच एवं निगरानी ड्यूटी लगाई थी। इसी दौरान प्रातः लगभग 07:15 बजे एक व्यक्ति नेपाल की ओर से पीले रंग के कपड़े में कुछ सामान लेकर भारतीय क्षेत्र की ओर आता हुआ दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित