आजमगढ़ , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मेहनगर थानाध्यक्ष निहार नंदन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शिथिलता, जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन पर पॉक्सो अधिनियम, हत्या तथा गैंगस्टर अधिनियम से जुड़े मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरतने, जनसुनवाई एवं जनशिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण न करने सहित कई गंभीर आरोप पाए गए।

एसएसपी ने निलंबित थानाध्यक्ष के स्थान पर उपनिरीक्षक अभिराज को मेहनगर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित