जयपुर , मई 27 -- राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि न्यायालय ने निर्वाचन आयोग के निर्णय पर मोहर लगाई है वहीं इससे विपक्ष पूर्णतया पराजित हो गया।

श्री राठौड़ ने बुधवार को एसआईआर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केवल भारत का नागरिक ही देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अधिकार रखता है और अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करना देशहित में नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं के आरोपों को निराधार और राजनीतिक बयानबाजी बताते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद विपक्ष पूर्णतया पराजित हो गया। कांग्रेस नैतिक, राजनीतिक और संवैधानिक रूप से ध्वस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित