भिवानी , जून 19 -- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव का विरोध करते हुए 22 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संघ के जिला प्रधान अजीत राठी, जिला सचिव सुमेर सिंह आर्य, वरिष्ठ उपप्रधान अंजु देवी और प्रेस सचिव सुनील कुमार सूरा ने यह जानकारी दी।

संघ नेताओं ने कहा कि एसआईआर कार्य के कारण बड़ी संख्या में अध्यापकों की ड्यूटी चुनाव संबंधी कार्यों में लगाई गई है, जिससे कई स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र भरने के लिए एक माह का समय निर्धारित है, लेकिन अधिकारियों द्वारा चार-पांच दिन में ही फार्म वितरण के लक्ष्य दिए जा रहे हैं और दिन में दो बार रिपोर्ट मांगी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित