भिवानी , जुलाई 21 -- हरियाणा के भिवानी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का कार्य तेज़ी से जारी है। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने समीक्षा बैठक में बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन और मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य 24 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां आमंत्रित कर उनका निर्धारित स्थानों पर निपटारा किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवासन ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित