नई दिल्ली , अक्टूबर 11 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की दोषपूर्ण प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है।

श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके नाम पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए। एसआईआर में लापरवाही, भेदभाव या मनमानी से आम नागरिकों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित