आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 20 -- भारतीय एथलीट प्रवीण शर्मा ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों के शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
आज यहां प्रवीण शर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में अपने आखिरी थ्रो में 13.86 मीटर की दूरी तय की, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित