चंडीगढ़ , सितंबर 26 -- जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच हरियाणा की महिला खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। खेल एवं युवा सशक्तिकरण राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों, विशेषकर हरियाणा की बेटियों को शुभकामनाएं दीं।
श्री गौतम ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर एक बार फिर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम में हरियाणा की छह खिलाड़ियों की मौजूदगी प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के खिलाड़ी एशियाई खेलों से पदकों की शानदार खेप लेकर लौटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित