पटना , अक्टूबर 02 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम को भारत के लिए पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह सफलता नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित