पटना , अक्टूबर 03 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीत देश को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री ने क्रिकेट और हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और आत्मविश्वास देश के युवाओं को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने ने दोनों पुरुष तथा महिला टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि एशियाई खेल 2026 के क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को पराजित कर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरुष एवं नहिला हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित