आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 27 -- भारत के अभय सिंह को एशियाई खेलों की पुरुष स्क्वैश प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
आज यहां खेले गये फाइनल में मलेशिया के एन यो एनजी ने अभय सिंह को 3-0 (11-9, 11-5, 11-5) से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अभय सिंह को रजत पदक मिला। एशियाई खेलों में यह अभय का कुल तीसरा पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने 2022 में टीम स्पर्धा में स्वर्ण और मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित