आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 23 -- भारतीय निशानेबाजों की महिला और पुरुष स्कीट टीमों ने बुधवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते।
आज यहां खेले गये मुकाबले में परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और ओलंपियन राइजा ढिल्लों ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। परिनाज और ढिल्लों, दोनों ने 125 में से 111 शॉट लगाए, जबकि माहेश्वरी ने 125 में से 109 का स्कोर किया और इस तरह भारतीय तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में पोडियम पर जगह बनाई। चीन ने 346 अंकों के साथ स्वर्ण तथा कजाकिस्तान ने रजत पदक जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित