निशिन (जापान) , सितंबर 26 -- एशियाई खेलो की क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को जापान के लिए नेपाल के 149 रनों के स्कोर को मात्र 15 ओवर में हासिल करने की एक मुश्किल चुनौती थी। वे ऐसा कर पाते या उसके करीब भी पहुंच पाते कि बारिश ने उनके लक्ष्य का पीछा करने के प्रयास पर पानी फेर कर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह मुकाबला रद्द रहा और दोनों टीमों अंक बांटे गये।
इस नतीजे के साथ ही कि नेपाल की टीम दो मैचों में तीन अंक लेकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रही और उसने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई क कर लिया।, जबकि जापान बाहर हो गया। अफगानिस्तान इस ग्रुप से क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बनी।
आज सुबह यहां जापान ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। पारी से पहले और उसके दौरान (पाँचवें ओवर में) बारिश की रुकावटों के बावजूद, नेपाल ने चार विकेट पर 149 रनों का मज़बूत स्कोर बनाया, जिसमें संदीप जोरा और लोकेश बाम ने नाबाद अर्धशतक जड़े। बीच-बीच में खेल रुकता रहा। कुशल भुरटेल, कुशल मल्ला और गुलसन झा सिंगल-डिजिट स्कोर पर आउट हो गए और केवल आसिफ शेख ने कुछ आक्रामक खेल दिखाते हुए 15 गेंदों में 21 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित