आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 01 -- भारतीय पहलवान नितेश ने गुरुवार को एशियाई खेल 2026 की पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में गये है। यह 64 सालों में पहली बार है जब कोई भारतीय पहलवान ग्रीको-रोमन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचा है।
आज यहां भारत के नितेश कुमार ने 97 किग्रा ग्रीको-रोमन सेमीफाइनल में मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 9-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुक़ाबले में जगह बनाई।
इस जीत के साथ ही नितेश 1962 के बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय ग्रीको-रोमन पहवान बन गए हैं। भारत ने 1962 के एशियाई खेलों के बाद से ग्रीको-रोमन रेसलिंग में कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
इससे पहले नितेश ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल में तुर्कमेनिस्तान के अमनबर्डी आगामम्मेदोव को आसानी से हरा दिया, पहले पीरियड में 7-0 की बढ़त हासिल की और फिर 7-1 से जीत दर्ज करते हुए अंकों के आधार पर मुकाबला अपने नाम कर लिया था।
एक अन्य मुकाबले में भारतीय पहलवान अमन पुरुषों के ग्रीको-रोमन 77 किग्रा क्यूएफ में कतर के शाहीन बडाघिमोफ्राड से हार गये। कतर के मौजूदा एशियाई चैंपियन शाहिन बदाघिमोफ्राद ने दबदबे के साथ शुरुआत की और पहले ही मिनट में अमन को दो बार सर्कल के बाहर भेजकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शाहिन ने आसानी से अमन को बार-बार पटका और तकनीकी श्रेष्ठता के बल पर जीत हासिल कर ली।
अगर शाहिन फाइनल में पहुँचते हैं, जिसकी संभावना काफी अधिक है, तो अमन रिपेचेज राउंड में चले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित