नयी दिल्ली , जून 20 -- केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियन सीनियर फेसिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए कहा कि 30 देशों के 400 से अधिक एथलीटों का स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है।
प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में शुक्रवार रात को एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक मोटो "एक सपना, एक तलवार, एक गर्व" के तहत आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में डॉ. मांडविया ने यह बात कही। यह चैंपियनशिप छह दिनों तक चलेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, "भारत में पहली बार एशियन सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करना और 30 से ज़्यादा देशों के 400 से ज़्यादा बेहतरीन खिलाड़ियों का स्वागत करना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत का खेल जगत एक बड़े बदलाव से गुज़र रहा है। फेंसिंग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रही है; सदियों से हमारा देश पारंपरिक तलवारबाज़ी में माहिर रहा है। हमारे लिए, यह सिर्फ़ एक प्रतिस्पर्धी खेल नहीं है। यह रफ्तार, रणनीति, सटीकता और साहस का सच्चा प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित