जींद , मई 30 -- एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ओलंपियन विनेश फोगाट को 6-4 से मात देने वाली हरियाणा की युवा पहलवान मीनाक्षी गोयत सुर्खियां बटोरी।
जींद जिले के निडानी गांव की रहने वाली मीनाक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए परिवार सोनीपत शिफ्ट हो गया, जहां उनके पिता प्रेम डेयरी व्यवसाय के साथ उनकी ट्रेनिंग और डाइट का ध्यान रखते हैं। मीनाक्षी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई भी पूरी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित