कोलकाता , जुलाई 24 -- एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स में इतिहास रचने वाली पश्चिम बंगाल की तहुरा खातून ने कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिका के ओरेगन में होने वाली विश्व अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब और ओलंपिक पदक जीतना है।

अपने करियर के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले भारतीय खेल प्राधिकार (साई) मीडिया से बातचीत में खातून ने कहा, "मेरा असली मक़सद ओलंपिक में स्वर्ण जीतना है। फ़िलहाल, मेरा पूरा ध्यान वर्ल्ड अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर है। मैं मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में हिस्सा लूंगी, जिसमें मेडल जीतने के लिए पूरी टीम की सामूहिक कोशिश की ज़रूरत होगी। हालाँकि, मैं अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करूंगी और देश का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।"तहुरा,साई के ईस्टर्न सेंटर में चीफ़ कोच संजय घोष और असिस्टेंट कोच जसपाल सिंह पन्नू की देखरेख में अपनी स्किल्स को निखारती हैं, ने पिछले महीने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर पहले ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसी जीत ने उन्हें वर्ल्ड मीट के लिए क्वालिफ़ाई करने में मदद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित