नयी दिल्ली , जनवरी 14 -- अग्रणी कंप्रेसर निर्माताओं में शामिल एल्जी इक्विपमेंट्स लि. ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में नई वैक्यूम पंप असेंबली लाइन का उद्घाटन किया जो इटली की एक कंपनी के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग पर आधारित वैक्यूम सॉल्यूशंस में रणनीतिक विस्तार की दिशा में कंपनी का एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।

कंपनी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक उसकी कोयंबटूर में नयी असेंबली लाइन इटली की डी.वी.पी. वैक्यूम टेक्नोलॉजी के साथ प्रौद्योगिकी लाइसेंस समझौते के अनुसार शुरू की गयी है। यह समझौता कई वर्ष के लिए है। इसके तहत एल्जी भारत में डीवीपी के वैक्यूम प्रोडक्ट्स का विनिर्माण, असेंबली, टेस्टिंग और विपणन करेगी ।

बयान में कहा गया है कि वैक्यूम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह पहल एल्जी के इंडस्ट्रियल एयर और नयी पीढ़ी के वैक्यूम प्रौद्योगिकी समाधानों पेश करने की क्षमता को और मजबूत बनायेगी। डेमिंग प्राइज़ से सम्मानित एल्जी ने इस नई असेंबली लाइन को कंपनी ने अपनी ठोस गुणवत्ता नीति के अनुसार डिजाइन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित