मेलबर्न , जनवरी 26 -- कजाकिस्तान की टेनिस खिलाड़ी एलेना रायबाकिना सोमवार को 21वीं सीड एलिस मर्टेंस को 6-1, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
आज यहां खेले गये मुकाबले के पहले गेम से ही रायबाकिना ने अपने सामने आए एकमात्र ब्रेक पॉइंट को 175 किमी/घंटा की ऐस से बचाया और माहौल सेट कर दिया। उन्होंने 10 ऐस सहित 32 विनर्स लगाए। उन्होंने पहला 29 मिनट में सेट 6-1 से जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित