नयी दिल्ली, मार्च 08 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गयी बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है।
माकपा ने रविवार को जारी बयान में कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 60 रूपए की वृद्धि बेहद क्रूर है और इससे उज्ज्वला योजना के गरीब लाभार्थी भी नहीं बच पाए हैं। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी का बोझ भी आम उपभोक्ताओं पर ही डाला जाएगा। इससे मध्यम वर्ग और मेहनतकश लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जो पहले ही लगातार बढ़ती महंगाई और घटती वास्तविक आय से जूझ रहे हैं। माकपा ने कहा कि गैस सिलेंडरों पर करों से मिलने वाले राजस्व को छोड़ने से सरकार का इनकार उसकी जनविरोधी नीति को उजागर करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित