, Oct. 20 -- वाशिंगटन 20 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क ने 2027 में देश के हर बच्चे को अपनी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर देने की घोषणा की है।

श्री मस्क ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "अगले साल मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपना एक स्पेसएक्स शेयर दूंगा।"श्री मस्क ने कहा कि यह उनकी ओर से शुरू की गई कई पहलों में से यह पहली पहल है। बाद में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले के लिए मस्क का आभार जताया।

श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, "ट्रंप अकाउंट्स के माध्यम से लाखों अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने में असाधारण उदारता दिखाने के लिए हमारे दिग्गज मित्र एलन मस्क का बहुत-बहुत धन्यवाद!"राष्ट्रपति ने कहा, "ट्रंप अकाउंट्स निजी क्षेत्र को एक साथ लाने के लिए बनाए गए थे, जिसमें जाने-माने उद्याेगपति भी शामिल थे, ताकि अमेरिका के बच्चों में निवेश किया जा सके "और हर अमेरिकी बच्चे को अमेरिकन ड्रीम का एक टुकड़ा दिया जा सके।"स्पेसएक्स एक अमेरीकी कंपनी है जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी बनाती है। इसे श्री मस्क ने 2002 में शुरू किया था। फरवरी में इसे मस्क की एक और कंपनी एक्सएआई के साथ विलय कर दिया गया।

उन्होंने कहा क ट्रंप अकाउंट्स, 18 साल से कम उम्र के अमेरिकी बच्चों के लिए एक नया कर-लाभ बचत कार्यक्रम है, जिसे 2025 के वन बिग ब्यूटीफुल बिल के तहत शुरू किया गया है। यह पात्र नए जन्मे बच्चों को लंबे समय की वित्तीय सुरक्षा शुरू करने के लिए शुरुआती 1,000 डॉलर का सरकारी योगदान देता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि सभी 50 राज्यों के "उदार" निजी व्यक्तियों ने अपने बच्चों के खातों में धनराशि भेजने का वादा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित