रायपुर , अक्टूबर 11 -- अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के सोशल मीडिया पोस्ट को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दोबारा साझा किए जाने के बाद शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब छत्तीसगढ़ में भी तेज हो गया है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है, जबकि शर्मा ने कांग्रेस नेता पर तीखा पलटवार किया है।
एलन मस्क के पोस्ट को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कांग्रेस इस मामले में सत्तारूढ़ दल से स्पष्टीकरण की मांग कर रही है, जबकि भाजपा ने विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए उस पर अराजकता फैलाने और विदेशी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित