हरदोई , अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के तलौली गांव में गुरूवार सुबह निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान एक राजमिस्त्री की करंट लगने से मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजमिस्त्री महेंद्र निर्माणाधीन भवन की छत पर ढलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह पास से गुजर रही एलटी विद्युत केबल की चपेट में आ गए। करंट लगने से गंभीर रुप से झुलस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विद्युत केबल की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित