नयी दिल्ली , अगस्त 01 -- एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने शनिवार को यहां वायु सेना के डिप्टी चीफ का कार्यभार संभाला।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपनी जान देने वाले बहादुर सैनिकों को नमन किया। एयर मार्शल को 16 जून 1990 को फाइटर पायलट के तौर पर कमीशन मिला था और उन्हें 3500 घंटे से ज़्यादा की उड़ान का अनुभव है। वह 'कैट ए' क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट हैं। एयर मार्शल ने वायु सेना में अहम संचालन, कमान और स्टाफ पदों पर काम किया है। उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए वायु सेना पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित