नयी दिल्ली , अगस्त 11 -- एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज (एआईसैट्स) ने कॉनकोर के दादरी स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) से कार्गो की आवाजाही को और गति प्रदान करने के लिए कॉनकोर एयर लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
इसका उद्देश्य दादरी आईसीडी से सीमा शुल्क द्वारा क्लियर किये गये ट्रांसशिपमेंट कार्गो की एआईसैट्स के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित अंतरराष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल तक निर्बाध आवाजाही और हैंडलिंग को सुगम बनाना है, ताकि इसे आगे विदेश भेजा जा सके।
एआईसैट्स ने मंगलवार को बताया कि इससे देश के अंदर स्थित सुविधाओं से अंतरराष्ट्रीय माल परिवहन कार्गो तक जाने वाले कार्गो के लिए अधिक कुशल और एकीकृत मार्ग तैयार किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित