नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने छह साल बाद रविवार को चीन के शंघाई के लिए उड़ान शुरू की।
कंपनी ने बताया कि दिल्ली-शंघाई उड़ान एआई352 ने दोपहर बाद 12.07 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान किया। एयरलाइन इस मार्ग पर बोइंग 787-8 विमान का इस्तेमाल कर रही है। यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी।
एक अन्य उपलब्धि में कंपनी ने उसके लिए विशेष रूप से तैयार बोइंग 787-9 विमान का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। यह विमान आज मुंबई से अमेरिका के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हुआ। उड़ान संख्या एआई2027 दोपहर बाद 12.37 बजे मुंबई से रवाना हुई।
इस विमान में 1-2-1 लेआउट में 30 बिजनेस क्लास सुइट्स हैं, जिनमें प्रत्येक सीट से सीधे आइल तक पहुंच उपलब्ध है। इनमें 79 इंच तक लंबे पूरी तरह सपाट बेड, 42 इंच का पिच, वायरलेस चार्जिंग, बड़े 17-इंच के 4के क्यूएलईडी एचडीआर टचस्क्रीन और पर्याप्त स्टोरेज की सुविधा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित