नयी दिल्ली , अक्टूबर 28 -- टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बुधवार को एसबीआई कार्ड के साथ को-ब्रांडेड वीजा क्रेडिट कार्ड प्रोग्राम पेश करने की घोषणा की।
एयरलाइंस ने बताया कि यह प्रोग्राम उसके 'महाराजा क्लब' लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्यों को यात्रा और जीवनशैली से जुड़े कई बेहतरीन लाभ प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य एयर इंडिया के लगातार बढ़ रहे 'फ्रीक्वेंट फ्लायर्स' और लॉयल्टी सदस्यों के लिए एक आकर्षक विकल्प तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित