नयी दिल्ली , मार्च 26 -- भारतीय विमान सेवा कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो अकासा एयर ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया और भारत के बीच उड़ानों के परिचालन की जानकारी दी है।

एयर इंडिया अपनी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ शुक्रवार को भारत और पश्चिम एशिया के बीच कुल 22 उड़ानों का परिचालन करेगी। इसमें 14 नियमित और आठ विशेष उड़ानें शामिल हैं।

एयर इंडिया सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली तथा मुंबई के लिए और रियाद से मुंबई के लिए एक-एक नियमित उड़ान का परिचालन करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की नियमित उड़ानें ओमान की राजधानी मस्कट से दिल्ली और मुंबई के लिए तथा रियाद से बेंगलुरु और कोझिकोड़ के लिए एक-एक उड़ानें उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से दिल्ली के लिए आयेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस यूएई के ही अबु धाबी से दिल्ली तथा मुंबई के लिए और दुबई से दिल्ली के लिए एक-एक उड़ानों का परिचालन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित