गुरुग्राम , जुलाई 30 -- देश की सबसे बड़ी गैर-सूचीबद्ध रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी एम3एम इंडिया ने गुरुवार को प्रीमियम वाणिज्यिक परियोजना एम3एम कैपिटल फाइनेंशियल सेंटर (सीएफसी) के लॉन्च की घोषणा की।

एम3एम इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह एक प्रतिष्ठित ग्रेड-ए वाणिज्यिक परियोजना है, जो गुरुग्राम के सेक्टर-113 में स्मार्ट सिटी दिल्ली एयरपोर्ट (एससीडीए) लक्ज़री कॉरिडोर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में स्थित है। यह देश के सबसे बड़े ब्रांडेड रेजिडेंशियल एन्क्लेव 'बिलियनेयर्स ब्लॉक' के ठीक सामने स्थित होगा। परियोजना का निर्माण वर्ष 2029 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

लगभग 600 करोड़ रुपये के निवेश और 1,500 करोड़ रुपये के अनुमानित टॉपलाइन राजस्व के साथ विकसित किया जा रहा एम3एम कैपिटल फाइनेंशियल सेंटर लगभग 1.42 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इस परियोजना में 22 मंजिला सिंगल टावर होगा, जिसमें चार बेसमेंट लेवल शामिल होंगे। इसमें कुल 165 इकाइयां होंगी, जिनमें 152 प्रीमियम ऑफिस स्पेस, छह मल्टीप्लेक्स और सात रिटेल इकाइयां शामिल हैं। परियोजना में इंटेलिजेंट भवन प्रबंधन प्रणाली, अत्याधुनिक तकनीक आधारित अवसंरचना और स्मार्ट मोबिलिटी समाधान शामिल किये गये हैं, जिससे एक सहज और उच्च प्रदर्शन वाला कार्यस्थल उपलब्ध होगा।

एम3एम इंडिया भी अपना कॉर्पोरेट मुख्यालय इसी परियोजना की तीन मंजिलों में स्थापित करेगी। इसके अलावा, एक प्रमुख वैश्विक विमानन कंपनी लगभग 75,000 वर्गफुट क्षेत्र का अधिग्रहण करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह परियोजना द्वारका एक्सप्रेसवे, एनएच-48, यूईआर-2 और वसंत कुंज एक्सटेंशन कॉरिडोर के माध्यम से एरोसिटी, दिल्ली हवाई अड्डा, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और गुरुग्राम से अच्छी तरह कनेक्टेड है।

एम3एम इंडिया के अध्यक्ष रॉबिन मंगला ने कहा, "हमारा हमेशा से मानना रहा है कि कमर्शियल रियल एस्टेट केवल बेहतर प्रदर्शन करने वाला ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी होना चाहिये। एम3एम आईएफसी जैसी परियोजनाओं के माध्यम से हमने प्रीमियम ऑफिस डेवलपमेंट की परिभाषा को नयी ऊंचाई दी और बाजार में डिजाइन एवं गुणवत्ता का एक नया मानक स्थापित किया। कैपिटल फाइनेंशियल सेंटर इसी सोच का अगला चरण है।"उन्होंने कहा कि आज कंपनियां पारंपरिक ऑफिस बिल्डिंग्स से आगे बढ़कर ऐसे कार्यस्थलों की तलाश कर रही हैं जो सहयोग, नेटवर्किंग और बेहतर अनुभव प्रदान करें। नयी पीढ़ी के पेशेवर अब कार्य को केवल सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की दिनचर्या के रूप में नहीं देखते। वे ऐसे कार्यस्थलों की अपेक्षा करते हैं जो सहयोग, संवाद और अनुभवों को बढ़ावा दें। कैपिटल फाइनेंशियल सेंटर को इसी परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जहां बिजनेस प्रदर्शन, सहयोग और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो पारंपरिक ऑफिस परियोजनाओं से कहीं आगे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित