पटना , मई 04 -- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना 06 मई 2026 को अपना द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है।

इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहेंगे।समारोह के विशिष्ट अतिथियों में केन्द्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, लोकसभा सासंद रवि शंकर प्रसाद तारिक अनवर शामिल होंगे।

इस अवसर पर एम्स पटना के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राधा कृष्ण धीमन; कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगे.) डॉ. राजू अग्रवाल; डीन (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) ज्योति प्रकाश तथा डॉ. सिद्धार्थ दत्ता गुप्ता, संस्थान निकाय के सदस्य सहित संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं शैक्षणिक विशिष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे।समारोह के दौरान कुल 27 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएँगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित