बैतूल , मई 02 -- मध्यप्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें पीएचडी, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और शोध उपाधि उपरांत अध्ययन शामिल हैं। इस वर्ष कुल 50 अभ्यर्थियों के चयन का प्रावधान रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित