इंदौर , अप्रैल 17 -- मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए.डब्ल्यू. कानमाडिकर ट्रॉफी 2025-26 का समापन आज इंदौर स्थित रमेश भाटिया क्रिकेट फाउंडेशन मैदान पर हुआ, जिसमें चंबल ने इंदौर को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला चंबल और इंदौर के बीच खेला गया, जिसमें चंबल टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में बढ़त हासिल की और इसी आधार पर विजेता घोषित की गई।
समापन समारोह में ए.डब्ल्यू. कानमाडिकर की पुत्रवधू सुपला कानमाडिकर एवं पौत्र नवल कानमाडिकर ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर मैच ऑब्जर्वर अमरदीप एस पथानिया भी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की और मीडिया को कवरेज के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित