मोतिहारी , अप्रैल 04 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के तृतीय दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने युवा वर्ग से "राष्ट्र प्रथम" की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि "विकसित भारत अब केवल सपना नहीं, बल्कि साकार होने वाली वास्तविकता है।"मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित इस भव्य समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे तथा सांसद राधामोहन सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित