नयी दिल्ली , मई 13 -- केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का ऐलान कर दिया है। सामान्य धान और ग्रेड-ए के धान में 72 रुपये प्रति क्विंवटल की बढ़ोतरी की गयी है।

केंद्रीय अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी बुधवार को यहां दी। अनाजों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रागी में 319 रुपये प्रति क्विंटल तो सबसे कम मक्का में केवल 10 रुपये प्रति क्विंटल ही बढ़ाये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित