जयपुर , मार्च 17 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में पांच दिवसीय एसटीईएम एवं उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पीएम श्री केवीएस के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) के लिए पांच दिवसीय एसटीईएम और उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एमएनआईटी जयपुर में आईएचएफसी, आईआईटी दिल्ली के सहयोग से किया गया और कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन संस्थान के अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं परामर्श) प्रो. लावा भार्गव, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार दोहरे और आईएचएफसी आईआईटी दिल्ली के शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख एवं उपाध्यक्ष पीयूष प्रसाद ने किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्थान से लगभग 55 शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 20 मार्च तक आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), कोडिंग प्लेटफॉर्म, रोबोटिक्स किट और सिमुलेशन उपकरणों को कक्षा शिक्षण में एकीकृत करने के उन्नत कौशल करना है। यह कार्यक्रम अनुभवात्मक अधिगम, पूछताछ-आधारित दृष्टिकोण और व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रायोगिक अनुभव के माध्यम से अंतःविषयक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) शिक्षा पर बल देता है।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनी शिक्षण पद्धतियों में प्रभावी ढंग से शामिल करने में सक्षम बनाएगा।
आयोजन दल, जिसमें डॉ. वी. सुब्बारामैया, डॉ. नीली सत्यनारायण, डॉ. मीना नेमीवाल और डॉ. विजयलक्ष्मी गोसु शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित