बहराइच , दिसंबर 18 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अवध प्रांत के 65वें प्रांत अधिवेशन के तहत गुरुवार को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा किसान डिग्री कॉलेज से शुरू होकर बहराइच के घंटाघर से होते हुए तिकोनीबाग तक पहुंची, जहां एक खुले अधिवेशन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह और प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा अपने विचार साझा करने के लिए उपस्थित रहे। प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा ने खुले अधिवेशन में युवा वर्ग को संबोधित करते हुए 11वीं शताब्दी के उत्तर भारत का उल्लेख किया, जिसमें विदेशी आक्रांताओं की बर्बरता का वर्णन किया गया। उन्होंने सैय्यद सालार मियाँ, जिन्हें "ग़ाज़ी मियाँ" के नाम से जाना जाता है, का स्मरण करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भारत में इस्लाम का विस्तार करना और हिंदू धर्मस्थलों का विध्वंस करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित