नयी दिल्ली , अप्रैल 01 -- लोकसभा में विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026 (एफसीआरए) के विरोध में विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।
सदन की कार्यवाही शुरु होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल के लिए लोक जनशक्ति पार्टी की शांभवी चौधरी का नाम प्रश्न पूछने के लिए पुकारा तभी कांग्रेस समेत कुछ अन्य दलों के सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर एफसीआरए के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि रेलवे गरीबों और मध्यम वर्ग की सवारी है। रेलवे में निवेश से गरीब और मध्यम वर्गों को फायदा मिल रहा है। रेलवे के 50 साल के इतिहास में सबसे कम दुर्घटना इस साल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित