मुंबई , सितंबर 27 -- विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 31,464 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

शुद्ध निकासी बाजार में लगायी गयी पूंजी और बाजार से निकाली गयी पूंजी का अंतर है।

इससे पहले, लगातार तीन महीने एफपीआई बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल रहे थे। अगस्त में उनका निवेश 25,492 करोड़ रुपये, जुलाई में 40,030.73 करोड़ रुपये और जून में 4,668.86 करोड़ रुपये बढ़ा था।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 17,131 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। डेट और हाइब्रिड उपकरणों में भी एफपीआई का निवेश कम हुआ है, जबकि म्यूचुअल फंड में वे लिवाल रहे हैं।

डेट में एफपीआई ने इस महीने 12,295 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 2,275 करोड़ रुपये निकाले हैं। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 238 करोड़ रुपये बढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित