मुंबई , फरवरी 14 -- विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में 29,714 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।
सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने फरवरी में इक्विटी में 19,675 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। वहीं, हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 1,078 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इस अवधि में उन्होंने शुद्ध रूप से 10,930 करोड़ रुपये लगाये। म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 188 करोड़ रुपये रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित