मुंबई , अक्टूबर 25 -- विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर में अबतक भारतीय पूंजी बाजार से 39,842.56 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

शुद्ध निकासी बाजार में लगाई पूंजी और बाजार से निकाली गई पूंजी का अंतर है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बाजार में बिकवाल बने हुए हैं। सितंबर में उन्होंने 58,443 करोड़ रुपये बाजार से निकाले थे।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में अब तक एफपीआई ने 48,056 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। डेट और हाइब्रिड उपकरणों में उनका निवेश कम हुआ है जबकि म्यूचुअल फंड में उन्होंने अपना निवेश बढ़ाया है।

एफपीआई ने डेट में शुद्ध रूप से 1,453 करोड़ रुपये की बिकवाली की। हाइब्रिड उपकरणों में उनका निवेश 173 करोड़ रुपये कम हुआ है। म्यूचुअल फंड में इस महीने उनके निवेश में 9,839 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित