नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- इज़रायल का एक प्रतिनिधिमंडल भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के लिए इस समय नयी दिल्ली में है।
सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचा यह दल गुरुवार 26 फरवरी तक भारत की यात्रा पर है। इस दल के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।
श्री गोयल ने भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार वार्ता को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग संबंध को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सोसल मीडिया पर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के चित्र के साथ कहा कि प्रस्तावित एफटीए का उद्येश्य दोनों देशों के कारोबारियों और दोनों की जनता के लिए काम-काज के ज़्यादा मौके सृजित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित