नयी दिल्ली , मई 09 -- कृषि निर्यात में विविधता लाने और 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) पहल को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर, असम के पिछड़े जिले बाक्सा से अमेरिका के लिए शहद की पहली बार आज 20 टन शहद की खेप रवाना की गयी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पाद निर्यात विकास एजेंसी- एपीडा की मदद से असम की निर्यातक कंपनी सॉल्ट रेंज फूड्स प्रा.लि. ने यह निर्यात किया है। मंत्रालय की शनिवार काे जरी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बाक्सा शहद की यह खेप आज ही रवाना की गयी।
असम में समृद्ध जैव विविधता, प्रचुर वन संसाधन और मधुमक्खी पालन की सदियों पुरानी परंपरा के कारण शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। कार्बी, मिशिंग और बोडो जैसी स्वदेशी जनजातियों की ओर से सदियों से शहद का संग्रहण किया जाता रहा है, जहां शहद का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से भोजन, औषधि और सांस्कृतिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित