सोनीपत , जुलाई 24 -- हरियाणा के सोनीपत में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सोनीपत जिले ने हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह जानकारी शुक्रवार को जिला सचिवालय में आयोजित जिला समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक में दी गई।

बैठक की अध्यक्षता नगर मजिस्ट्रेट ने की, जबकि सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन सह-अध्यक्ष रहीं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के तहत जिले में 66,347 लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इनमें एनीमिया से पीड़ित 2,514 लाभार्थियों की पहचान कर उनका सफलतापूर्वक उपचार एवं फॉलो-अप किया गया।

बैठक में आरबीएसके टीम, सीएचसी बधखालसा और सीएचसी जुआन के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। वहीं, सीएचसी खरखोदा और सीएचसी हलालपुर को स्क्रीनिंग गतिविधियों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित