भीलवाड़ा , जून 07 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में पौंडरास गांव में एनिकट में गिरने से एक किसान की डूबकर मौत हो गई।
पुलिस सूत्रोें ने रविवार को बताया कि भेरूलाल भील (53) शनिवार को सुबह करीब नौ बजे अपने घर से खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए निकला था। जब भेरूलाल देर शाम तक भी अपने घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शाम करीब सात बजे भेरूलाल का शरीर खेत के पास बने सरकारी एनिकट के पानी में मिला। परिजन उसे भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित