नयी दिल्ली , मई 08 -- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने हाल ही में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े जारी किये जिसके अनुसार देश में 2024 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 441534 दर्ज किये गये, जबकि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 448211 दर्ज किये गये थे।
राज्यों के हिसाब से 2024 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक 66398 मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद महाराष्ट्र 47954 और राजस्थान 36563 मामलों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13396 मामले दर्ज किये गये, जबकि 2023 में 13439 मामले दर्ज किये गये थे।
केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में सबसे कम 13 मामले दर्ज किये गये, जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 34 और नागालैंड 56 मामलों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित